आज के तनाव भरे लाइफस्टाइल में आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या होना आम है। ऐसे में इन चीजों को अपनाकर काले घेरों की समस्या को कम करने में मदद मिल सकती है।
कई बार कम नींद लेने के कारण आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें।
खीरे में मौजूद पोषक तत्व आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने में कारगर है। इसे लगाने के लिए आंखों को ठंडक भी मिलती है।
ग्रीन टी बैग्स को आंखों के नीचे रखने से काले घेरों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही, सूजन कम करने में कारगर है।
टमाटर को काटकर उसक रस को निकालकर रुई की सहायता से आंखो के नीचे काले घेरों पर लगाएं, इससे इस समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
अगर आप काले घेरों की समस्या को जल्द दूर करना चाहते हैं, तो ऐसे में नारियल तेल या बादाम तेल से आंखों की मालिश करना फायदेमंद हो सकता है।
काले घेरों की समस्या को कम करने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इसे आंखों के नीचे 5-10 मिनट लगाकर रख सकते हैं।
अगर आपको बताए गए किसी भी उपाय से समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com