दांत में दर्द होना आम बात है, लेकिन असहनीय दर्द होने के कारण केवल दांत ही प्रभावित नहीं होते हैं बल्कि पूरे दिनचर्या पर बुरा असर पड़ता है।
दांत में होने वाले दर्द को कम करने के लिए घर पर आप कुछ देसी नुस्खों को अपना सकते हैं, जो दर्द को काफी हद तक कम कर सकती है।
दांत के दर्द को कम करने के लिए 2-3 लहसुन की कली का पेस्ट बनाएं फिर दर्द वाले जगह पर लहसुन का पेस्ट रखें। लहसुन में एंटीबायोटिक पाया जाता है, जो दर्द को कम करता है।
दांत के दर्द को कम करने के लिए लौंग बेहद ही कारगर माना जाता है। लौंग दांत में रखने से भी दर्द कम होता है, क्योंकि बैक्टीरिया एवं अन्य कीटाणु का नाश होता है।
चुटकी भर हींग को मौसमी के रस में मिलाकर उसे रुई में लेकर अपने दर्द करने वाले दांत के पास रखना है। ऐसा करने से दांत का दर्द कम होने लगता है।
अचानक दांत में दर्द होने पर कच्चा प्याज दांत के नीचे रखें और चबाएं। प्याज से मुंह के जर्म्स, जीवाणु एवं बैक्टीरिया को नष्ट कर देते हैं।
नमक और गर्म पानी दांत के दर्द को कम करने का आसान नुस्खा गर्म पानी और नमक का माना जाता है। 1 गिलास पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दांतों कुल्ला करें।
इन आसान नुस्खों की मदद से दांत का दर्द कम किया जा सकता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ