पेट से खराब बैक्टीरिया दूर करने के उपाय


By Arbaaj20, Feb 2025 01:29 PMnaidunia.com

अगर आपके पेट में खराब बैक्टीरिया की संख्यां बढ़ रही हैं, तो इसे दूर करना चाहिए वरना कई समस्याएं हो सकती है। आइए जानते हैं कि पेट से खराब बैक्टीरिया कैसे दूर करें?

खराब बैक्टीरिया के नुकसान

बैड बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए कई तरह से नुकसानदायक होते हैं। इसके कारण पाचन क्रिया और इम्यूनिटी कमजोर होती है।

नींबू पानी पिएं

पेट से खराब बैक्टीरिया दूर करने के लिए रोजाना 1 गिलास पानी में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पिएं। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल बैड बैक्टीरिया को खत्म करता है।

हर्बल टी पिएं

पेट से बैड बैक्टीरिया दूर करने के लिए हर्बल टी का सेवन भी फायदेमंद होता है। आप अदरक टी या पुदीन टी पी सकते हैं।

फाइबर फूड्स खाएं

फाइबर रिच फूड्स का सेवन करने से भी पेट से खराब बैक्टीरिया दूर हो सकते है। दरअसल, फाइबर पेट के लिए फायदेमंद होता है।

कैलोरी का सेवन सीमित करें

सीमित मात्रा में कैलोरी का सेवन करने से पाचन बेहतर, अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने और बुरे बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है।

दही और छाछ पिएं

दही और छाछ में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो पेट से खराब बैक्टीरिया को दूर करने में मददगार होती है। साथ ही, पेट भी ठीक रहता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टॉयलेट सीट पर बैठते ही पेट होगा साफ, बस भिगोकर खाएं 1 चीज