दांतों की ठीक से देखभाल न करने और ज्यादा मीठा खाने से दांतों में जिद्दी कीड़े अपना घर बना लेते हैं। अगर इस पर समय रहते न ध्यान दिया जाए, तो दांतों से संबंधी और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।
दांतों में मौजूद छोटे काले गड्ढों को दांतों के कीड़े कहा जाता है। सड़न के कारण यह दांतों को खोखला करने लगते हैं। इसे मेडिकल भाषा में कैविटीज़ भी कहा जाता है।
दांतों की ठीक से सफाई न करना, मुंह में बैक्टीरिया इंफेक्शन, मीठी चीजों का अधिक सेवन या हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के कारण दांतों में कैविटीज़ घर बना लेते हैं। आज हम इस लेख में जानेंगे कि इससे छुटकारा कैसे पा सकते हैं?
दांतों में जमे जिद्दी कीड़े हटाने के लिए आप नमक और गर्म पानी के गरारे कर सकते हैं। यह आपके मुंह से बैक्टीरिया निकालने में मदद करते हैं। इससे कैविटी का चिपचिपापन भी दूर होता है।
दांतों में जमे जिद्दी कीड़ों को दूर करने में नींबू मददगार है। इसके लिए आप नींबू का एक टुकड़ा मुंह में रखकर इसे चबाएं और फिर साफ पानी से कुल्ला करें। इससे कीड़ों से भी राहत मिलने में मदद मिलती है।
दांतों के कीड़ों को दूर करने के लिए लहसुन कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण एक पेनकिलर की तरह काम करते हैं। इससे दर्द से राहत मिलता है। इसके लिए आप रोज कच्चा इसका सेवन करें।
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण पाएं जाते हैं। इसे सरसों तेल में मिलाकर मसूड़ों पर लगाने से दांतों के कीड़ों से छुटकारा मिलता है।
दांतों में जमे जिद्दी कीड़ों को दूर करने के लिए आप नीम के दातुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण दांतों को साफ और स्वस्थ रखते हैं।
इन उपायों को कर आप भी दांतों में जमे जिद्दी कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com