जीवन में सभी चीजें बेहतर चल रही होती है, लेकिन अचानक किसी की बुरी नजर लगने से जिंदगी में कई तरह की परेशानियां आती हैं।
छोटे बच्चों को भी नजर दोष ज्यादा परेशान करता है। इससे बचने के लिए आपको एक महाउपाय अपनाना होगा, जिसके बाद आपको कभी नजर नहीं लगेगी।
नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए आपको किचन में रखी कुछ चीजों को लेना होगा। आइए इस उपाय को अपनाने के तरीके को लेकर थोड़ी बात कर लेते हैं।
अपनी नजर उतारने के लिए 2 चुटकी पीली और 5 लौंग लें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसकी मदद से आपकी नजर 2 मिनट के अंदर उतर जाएगी।
हाथ में पीली सरसों और लौंग लेकर 5 मिनट तक सोचें कि आपकी बुरी नजर इसमें समा गई है। इसके बाद 7 बार अपने सिर से इसे घुमाएं।
सिर के ऊपर से उतारने के बाद पीली सरसों और लौंग को एक कटोरी में डालें और इसमें कपूर के टुकड़े भी डाल दें। इसके बाद इन्हें एक जगह पर रखकर जला दें।
नजर उतारने के महाउपाय को अपनाने के दौरान ध्यान रखें कि आपको गलती से भी कोई न देखें। माना जाता है कि इस उपाय को एकांत और अकेले में ही करना चाहिए।
नजर उतारने का यह उपाय सामान्य मान्यता पर आधारित है। इसकी हमारी तरफ से पुष्टि बिल्कुल भी नहीं की जा रही है।
यहां हमने नजर दोष से राहत पाने का उपाय जाना। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ