फिटकरी की मदद से झाइयां कैसे खत्म करें?


By Arbaaj17, Feb 2025 01:07 PMnaidunia.com

चेहरे से जुड़ी समस्याओं में फिटकरी बेहद ही कारगर साबित होता है। फिटकरी चेहरे के लिए एक औषधि मानी जाती है।

झाइयों की समस्या क्यों होती है?

चेहरे पर झाइयों की समस्या शरीर में खून की कमी, पोषक तत्वों की कमी, प्रदूषण और धूप में अधिक समय बिताने के कारण होती है।

झाइयां दूर करने के लिए फिटकरी

अगर आपके चेहरे पर झाइयां निकल रही हैं, तो फिटकरी की मदद से खत्म किया जा सकता है। इसमें मौजूद तत्व आसानी से झाइयां दूर करते हैं।

फिटकरी का पाउडर चेहरे पर लगाएं

झाइयां दूर करने के लिए आप चेहरे पर फिटकरी का पाउडर बनाकर लगाएं। इसके लिए आधा चम्मच फिटकरी पाउडर और पानी को मिलाकर पेस्ट बनाएं।

रात में लगाएं फिटकरी का पाउडर

रात में होने से पहले चेहरे को धोएं और फिर साफ करें। इसके बाद तैयार फिटकरी के पेस्ट को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।

आधे घंटे बाद साफ करें चेहरा

फिटकरी के पेस्ट को आधे घंटे बाद साफ पानी से चेहरा धोएं। आप चाहें, तो पेस्ट को चेहरे पर सुबह तक के लिए छोड़ सकते हैं।

दूसरा तरीका

झाइयां दूर करने के लिए आप फिटकरी में एलोवेरा जेल और जैतून का तेल मिलाकर भी फेस पैक बना सकते हैं। इस पैक को लगाने से भी झाइयां दूर हो सकती है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बढ़ती उम्र में दिखेंगे जवान, अपनाएं ये 5 आदतें