घर में नकारात्मक ऊर्जा भगाने के लिए करें ये 5 काम


By Ram Janam Chauhan27, Nov 2024 03:16 PMnaidunia.com

हमेशा कलेश या लड़ाई- झगड़े होते हैं, तो यह संकेत है कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है। ऐसे में इन टिप्स को फॉलो कर घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकते हैं।

नमक का इस्तेमाल करें

एक कटोरी में सेंधा नमक भरकर घर के कोनों में रख दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा जल्दी खत्म हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

पौधे लगाएं

घर में नेगेटिव एनर्जी से छुटकारा पाने के लिए तुलसी, मनी प्लांट या अन्य हरे भरे पौधों को लगा सकते हैं। इससे पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।

पूजा पाठ करें

रोजाना अगरबत्ती या धूप जलाएं, ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होता है, इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी और सुख-शांति बढ़ती है।

पानी रखें

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है, तो पानी से भरे कटोरे में गुलाब की पंखुड़ियां डालकर रखें। ऐसा करने से वातावरण शुद्ध होता है।

घर साफ रखें

हमेशा घर को साफ-सुथरा रखें, इससे घर में नकारात्मक शक्ति कम और सकारात्मक शक्ति बढ़ती है। जबकि घर गंदा रखने से नेगेटिविटी बढ़ती है।

मंत्रों का जाप करना

कई लोग घर में मंत्रों का जाप या भगवान का चित्र लगाते हैं, जिससे जल्द ही नेगेटिविटी दूर हो जाती है, और वातावरण शुद्ध होता है।

एक्वेरियम रखें

घर में काफी समय से लड़ाई- झगड़े हो रहे हैं, तो एक्वेरियम रखने से जल्द ही नेगेटिविटी दूर हो सकती है। साथ ही घर में सुख-शांति बढ़ने लगती है।

इन उपायों को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

क्या बालकनी में कबूतर का अंडे देना है शुभ?