वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर को शुभ माना जाता है। अगर पूजा घर में कुछ अनावश्यक चीजों को रखा जाता है तो नेगेटिविटी बढ़ जाती है।
पूजा करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद मिलता है, लेकिन पूजा घर से जुड़ी गलतियों की वजह से नकारात्मकता फैलती है। इससे बचने के लिए वास्तु शास्त्र में बताई गई कुछ बातों का ध्यान रखें।
देवी-देवताओं की कृपा हासिल करने के लिए मंदिर में फूल चढ़ाए जाते हैं। अगर आप मुरझाए हुए फूल चढ़ाएंगे तो नकारात्मकता बढ़ने का खतरा बना रहता है।
घर के मंदिर में गलती से भी फटी-पुरानी तस्वीरों या मूर्तियों को नहीं रखना चाहिए। इस एक गलती की वजह से पूजा का फल भी नहीं मिलता है।
देवी-देवता गंदगी वाली जगह पर वास नहीं करते हैं। यही कारण है कि ज्योतिष के जानकार मंदिर की अच्छे से सफाई करने की सलाह देते हैं।
हिंदू धर्म में शंख को पवित्र माना जाता है। पूजा घर में भी शंख रखने की परंपरा है, लेकिन एक से ज्यादा शंख रखने से घर में नकारात्मकता फैलती है।
घर के मंदिर में फटी-पुरानी धार्मिक किताबों को भी नहीं रखना चाहिए। ऐसी पुस्तकें रखने से नेगेटिविटी बढ़ती है और पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारी तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि मंदिर से नकारात्मक ऊर्जा को कैसे दूर किया जा सकता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ