बच्चों के कपड़ों से तेल की गंध आना आम बात है। लेकिन कई लोगों को यह गंध पसंद नहीं होती है। आइए जानते हैं कि बच्चों के कपड़े से तेल की गंध कैसे दूर करें?
बच्चे के जन्म के कुछ दिनों बाद उनके शरीर की मालिश तेल से की जाती है। यही कारण है कि बच्चों के कपड़ों से तेल की गंध आती है।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे के कपड़े से तेल की गंध न आए, तो कुछ टिप्स को फॉलो करना है। तेल लगाना नहीं छोड़ना है। तेल से मालिश करने पर बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं।
तेल की महक दूर करने के लिए सबसे पहले पानी को गर्म करें और बच्चे के कपड़े उस पानी में भिगोकर रखना है।
जिस पानी में कपड़े रखें है उसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच सिरका डालें। इन्हें पानी में अच्छे से घोलकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें।
1 घंटे बाद गर्म पानी में रखे कपड़े निकालकर उसमें सर्फ या साबुन लगाकर धोएं। कपड़े ब्रश से न रगड़ें बल्कि हल्के हाथों से रगड़कर धोएं।
कपड़े धोने के बाद धूप में कपड़ों को सूखा लें। लेकिन तेज धूप में ज्यादा देर कपड़े न रखें। कपड़े सूखने के बाद उसमें बेबी पाउडर लगाएं।
इस तरह से बच्चों के कपड़े धोने पर तेल की गंध नहीं आएगी। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें NAIDUNIA.COM के साथ