दांतों का पीलापन शर्मिंदगी का कारण बन जाता है। कई लोग ज्यादा गुटखा खाते हैं, जिसके कारण उनके काले-पीले हो जाते हैं।
दांतों में पीलेपन के कारण व्यक्तित्व पर खराब असर पड़ता है, साथ ही यह मुंह के कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसलिए इन्हें साफ करना जरूरी है। चलिए जानते हैं इन्हें घर पर ही कैसे साफ करें।
दांतों में जमे मैल को साफ करने के लिए आप 1 चुटकी नमक में थोड़ा सरसों का तेल मिलाएं। इससे दांतों और मसूड़ों की अच्छे से मालिश करें। ऐसा करने से दांतों का मैल हटता है।
अगर आपके दांतों पर भी गुटखे के जिद्दी मैल हैं तो इसे हटाने के लिए बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं। फिर ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं।
दांतों में जमे जिद्दी पीलापन को साफ करने के लिए दिन में 2 बार ब्रश करें। इससे दांतों पर जमी गंदगी को हटाने में मदद मिलती है।
दांतों के बीच की गंदगी को साफ करने के लिए आप डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दांतों को पूरी तरह से साफ रखने में मदद मिलती है।
इसके लिए नींबू के रस में थोड़ा नमक मिलाएं। फिर इसे अपने दांतों पर लगाएं और कुछ मिनट बाद कुल्ला करें। इससे दांतों पर जमी गंदगी हटाने में मदद मिलती है।
दांतों को साफ रखने के लिए नारियल तेल से मसूड़ों की हल्की मालिश करें। इससे न केवल दांत साफ होते हैं, बल्कि मसूड़े भी मजबूत होते हैं।
इन उपायों को कर आप भी गुटखा छोड़ने के बाद दांत को चमका सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com