नहीं पड़ेगी डेंटिस्ट की जरूरत, दांतों को घर पर चमकाएं


By Ritesh Mishra08, Apr 2025 05:50 PMnaidunia.com

आज कल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण दांत पीले हो जाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर डेंटिस्ट का सहारा लेते हैं, लेकिन कुछ घरेलू उपायों से भी दांतों को चमकाया जा सकता है।

दांतों का पीलापन कैसे साफ करें?

अगर आप भी दांतों के पीलेपन को खत्म करना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताएंगे, जिसकी मदद से दांतों को चमकाने में मदद मिलेगी। दांतों को चमकाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करें

दांतों को चमकाने के लिए सुबह उठकर खाली पेट 1 चम्मच शुद्ध नारियल तेल मुंह में लें। इसे 10 से 15 मिनट तक मुंह में घुमाएं, फिर गर्म पानी से कुल्ला कर लें। इससे दांतों को साफ करने में मदद मिलती है।

दांतों के लिए नारियल तेल और बेकिंग सोडा

दांतों को चमकाने के लिए नारियल तेल और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच नारियल तेल में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पेस्ट से दांतों को ब्रश करें।

नारियल तेल और हल्दी

दांतों को चमकाने के लिए नारियल तेल और हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल में थोड़ा सा हल्दी पाउडर मिलाएं। इस पेस्ट को दांतों पर हल्के हाथों से ब्रश करें।

दांतों को चमकाने के लिए नारियल तेल और टूथपेस्ट

दांतों को चमकाने के लिए नारियल तेल और टूथपेस्ट कारगर साबित हो सकते हैं। इसके लिए अपने टूथपेस्ट में कुछ बूद नारियल का तेल मिलाएं। इससे दांतों को अच्छे से ब्रश करें।

दांतों का रखें खास ख्याल

इन उपायों के साथ ही दांतों का खास ख्याल रखना जरूरी है। दांतों से पीलापन हटाने के लिए उन्हें दिन में दो बार ब्रश करें। साथ ही नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करना न भूलें।

नहीं पड़ेगी डेंटिस्ट की जरूरत, दांतों को घर पर चमकाएं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

चावल के आटे में मिलाएं 1 चीज, चेहरा होगा नूरानी