दांतों का पीलापन हम भले ही इग्नोर कर दें लेकिन सामने वाला ऐसा नहीं करते हैं। पीली दांतों के कारण हमें कई बार असहज भी महसूस होता है।
दांतों का पीलापन हटाने के लिए लोग कई जतन करते हैं, लेकिन इसके बाद भी कुछ खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिससे आपके दांतों पर जमी जिद्दी पीली परत हटाने में मदद मिलेगी।
बेकिंग सोडा में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो दांतों से पीली परत हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंदे नींबू का रस मिलाएं। इसे टूथब्रश की मदद से 2 मिनट तक ब्रश करें।
नारियल तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो दांतों की गंदगी हटाने में मदद करते हैं। इसके लिए 1 चम्मच नारियल तेल को 5 से 10 मिनट तक मुंह में घुमाएं।
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो दांतों की सफाई में मदद करते हैं। पीले दांतों को साफ करने के लिए 1 चुटकी हल्दी में 2-3 बूंदें सरसों के तेल मिलाएं। अब इसे उंगली से 2 मिनट तक मलें।
नमक दांतों की सफाई करता है और सरसों का तेल मसूड़ों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके लिए 1 चुटकी नमक में कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाएं। इससे कुछ मिनट तक दांतों की सफाई कर कुल्ला करें।
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और प्राकृतिक एसिड होते हैं, जो दांतों की पीलापन दूर करते हैं। इसके लिए 1 पकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश करें और उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे हफ्ते में 2-3 बार ब्रश करें।
पीले दांतों को साफ करने के लिए यह जरूरी है कि दांतों को दिन में 2 बार अच्छे से ब्रश करें। साथ ही ज्यादा धूम्रपान न करें।
इसी तरह की अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com