नमक से दांत कैसे साफ करें?


By Ritesh Mishra26, Mar 2025 11:27 AMnaidunia.com

नमक के बिना खाने का स्वाद अधूरा है। नमक न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि यह हमारे ओरल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। यह दांतों की सफाई कर उनसे पीलापन हटाने में मदद करता है।

नमक से दांत कैसे साफ करें?

नमक को सही तरीके से इस्तेमाल करने से दांत चमकदार तो बनेंगे ही, साथ ही यह मसूड़े हेल्दी रखने में भी मदद करता है। यह मुंह के पीएच लेवल को कम करने में मदद करता है। चलिए जानते हैं नमक से दांतों को कैसे चमकाएं?

दांतों को चमकाने के लिए नमक का इस्तेमाल

दांतों को चमकाने के लिए आप आपने रेगुलर टूथपेस्ट में थोड़ा सा नमक मिलाकर इससे अच्छी तरह से ब्रश करें। यह बैक्टीरिया को हटा कर दांतों को सफेद करने में मदद करता है।

नमक और सरसों का तेल

दांतों को चमकाने के लिए एक चम्मच नमक में कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को उंगली से दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से मलें। फिर 2 मिनट बाद कुल्ला कर लें। इससे दांत चमकदार और मसूड़े मजबूत बनते हैं।

बेकिंग सोडा और नमक का इस्तेमाल

दांतों को चमकाने के लिए आप बेकिंग सोडा और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा चम्मच नमक में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। ब्रश या उंगली की मदद से इस मिश्रण को दांतों पर अच्छी तरह से रगड़े। इससे दांत तेजी से सफेद होते हैं।

सफेद दांतों के लिए नमक और अदरक

दांतों से पीलापन हटाने के लिए नमक में अदरक मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चुटकी नमक में अदरक का पाउडर और शहद मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने दांतों पर हल्के हाथों से रगड़े। इससे कैविटी की समस्या दूर होती है।

साफ दांतों के लिए नमक और नींबू

दांतों को साफ और सफेद बनाने के लिए आप नमक और नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए दो चुटकी नमक में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं। अब इसे उंगलियों में लेकर दांतों पर रगड़ें। ऐसा सप्ताह में 2 बार करने से दांत सफेद और चमकदार होते हैं।

नमक से दांतों को इन तरीकों से सफेद किया जा सकता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

ब्रह्म मुहूर्त में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?