घर की दरिद्रता घर में रखी चीजों की वजह से आती है जिसके कारण जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इंसान को कुछ चीजों के विशेष ध्यान रख कर चलना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर की दरिद्रता कैसे दूर करें-
झाड़ू रखने के लिए दक्षिण और पश्चिम दिशा के बीच की जगह सबसे अच्छी मानी गई है। साथ ही, कभी भी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे हमेशा लिटाकर रखें।
घर में सुबह सूर्योदय के तुरंत बाद झाड़ू लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इससे जीवन में भी सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
वास्तु के अनुसार, सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। किसी वजह से अगर झाड़ू लगानी पड़ी तो उससे जमा कूड़ा घर में रखें और अगले दिन सुबह ही घर से बाहर फेंके।
ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू को लोगों की नजरों से छिपा कर रखना चाहिए। इसे ऐसे स्थान पर रखना चाहिए कि घर में आने वाले किसी भी व्यक्ति की नजर सीधी इस पर न पड़े।
वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर की झाड़ू पुरानी होकर टूट चुकी है तो उसे तुरंत हटा दें। क्योंकि पुरानी झाड़ू घर में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है। टूटी झाड़ू का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
अगर झाड़ू को किचन में किसी भी स्थान पर रखते हैं तो ये अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए किचन में खासतौर पर गैस के आस-पास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए।
ऐसे घर की दरिद्रता को दूर कर सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM