पीले दांतों को तुरंत सफेद कैसे करें?


By Ritesh Mishra01, Apr 2025 05:25 PMnaidunia.com

आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों के कारण दांतों में पीलेपन की समस्या तेजी से बढ़ गई है। पीले दांत देखने में जीतने खराब लगते है, उतने ही ओरल हेल्थ के लिए भी हानिकारक होते हैं।

दांतों पर जमा प्लाक

दांतों पर जमे प्लाक के कारण मुंह से दुर्गंध की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी दांतों पर जमे प्लाक से परेशान हैं और उन्हें हटाना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से पीले दांतों को तुरंत सफेद करने में मदद मिलेगी।

दांतों से प्लाक हटाने के लिए संतरा पाउडर

दांतों पर जमा पीलापन हटाने में संतरे का पाउडर आपके काम आ सकता है। संतरे के पॉउडर में फाइबर, विटामिन सी, थायमिन, फोलेट और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करना है?

संतरे के पाउडर और टूथपेस्ट

दांतों को चमकाने के लिए संतरे के पाउडर और टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक चुटकी संतरे के छिलके का पाउडर लें। इसे अपने रेगुलर टूथपेस्ट में मिलाएं और रोज ब्रश करें। यह दांतों का प्लाक को दूर करने में मदद करेगा।

संतरे का पाउडर और बेकिंग सोडा

दांतों से प्लाक हटाने के लिए आधा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर बना लें। अब इसे आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को हल्के हाथों से दांतों पर 2 मिनट तक रगड़ें।

संतरे का पाउडर और सरसों का तेल

दांतों को चमकाने के लिए एक चुटकी संतरे के पाउडर में 2-3 बूंदें सरसों का तेल मिलाएं। इसे दांतों पर हल्के हाथों से मलें और 2 मिनट बाद धो लें। इससे दांत नेचुरल तरीके से सफेद और चमकदार होते हैं।

संतरे का पाउडर और नींबू

दांतों को चमकाने के लिए 1 चम्मच संतरे के पाउडर में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं और 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। ऐसा सप्ताह में 3 बार करने से पीले दांत सफेद होने लगते हैं।

पीले दांतों को तुरंत सफेद ऐसे करें। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इस 1 लेप से निखर जाएगी त्वचा, सब करेंगे तारीफ