घर की सीढ़ी का वास्तु दोष कैसे दूर करें?


By Ayushi Singh17, Mar 2025 07:00 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों से संबंधित कई नियम बताए गए है,जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि घर की सीढ़ी का वास्तु दोष कैसे दूर करें-

मिट्टी के कलश में बारिश का पानी रखें

घर की सीढ़ी के नीचे मिट्टी के कलश में बारिश का पानी रखें और ढक्कन से ढककर जमीन में दबा दें। ऐसा करने से सीढ़ी का वास्तु दोष दूर होता है।

स्वास्तिक बनाएं

घर की सीढ़ी का वास्तु दोष दूर करने के लिए दीवारों पर स्वास्तिक बनाएं। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास भी होता है।

कपूर रखें

घर की सीढ़ी का वास्तु दोष दूर करने के लिए कपूर रखें। ऐसा करने से दोष दूर होता है और सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

किस दिशा में बनवाएं?

वास्तु के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम में सीढ़ी बनवाना चाहिए। साथ ही, ईशान कोण या ब्रह्म स्थान में सीढ़ी नहीं बनवाना चाहिए।

जूते-चप्पल न रखें

कभी-भी सीढ़ी के नीचे जूते-चप्पल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

साफ-सुथरा रखें

वास्तु के अनुसार, सीढ़ी के नीचे हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है।

घर की सीढ़ी का वास्तु दोष ऐसे दूर करें। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मनचाहा वर पाने के लिए कौन सा व्रत करें?