दक्षिण दिशा में बने घर का वास्‍तु दोष कैसे दूर करें?


By Ayushi Singh09, May 2025 07:58 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है और इसके अनुसार ही घरों का निर्माण करवाना चाहिए। आइए जानते हैं कि दक्षिण दिशा में बने घर का वास्तु दोष कैसे दूर करें-

यमराज की दिशा

वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा को यमराज की दिशा मानी जाती है, जिससे यह दिशा नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक मानी जाती है।

हनुमान जी की फोटो लगाएं

अगर आपका मकान दक्षिण मुखी है तो उसका वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट के ऊपर पंचमुखी हनुमान जी की फोटो लगानी चाहिए।

भगवान गणेश की प्रतिमा

दक्षिण मुखी घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।

तांबे का सूर्य लगाएं

दक्षिण मुखी घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट पर तांबे का सूर्य लटकाएं। इससे सकारात्मकता  बनी रहती है।

मुख्य द्वार पर लाल रंग करें

वास्तु के अनुसार, दक्षिण मुखी घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट को लाल रंग से रंगवाना चाहिए। ऐसा करने से दक्षिण मुखी घर को भाग्यशाली बना सकते हैं।

स्वस्तिक बनाएं

वास्तु के अनुसार, दक्षिण मुखी घर का वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट स्वस्तिक लगाना शुभ माना जाता है और इससे वास्तु दोष दूर होता है।

इन कारणों से दक्षिण दिशा में बने घर का वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पति-पत्नी के बीच लड़ाई होगी कम, घर में रखें 1 चीज