वास्तु शास्त्र में रात को सोने से जुड़े कुछ नियमों का उल्लेख मिलता है, जो व्यक्ति उनका पालन कर लेता है उसके जीवन सुखी रहता है।
वास्तु की समझ रखने वाले बताते हैं कि सोते समय पूर्व दिशा की तरफ मुंह भी किया जा सकता है। इससे व्यक्ति बुद्धिमान बनता है और स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है।
सोते समय भूलकर भी पश्चिम दिशा की तरफ सिर नहीं करना चाहिए। इस एक गलती की वजह से व्यक्ति चिंताओं में पड़ जाता है।
वास्तु शास्त्र की मानें तो उत्तर दिशा में सिर करके सोना अशुभ माना जाता है। इस दिशा में सिर करके सोने वालों को धन हानि होती है।
हिंदू धर्म में माथे पर तिलक लगाना शुभ माना जाता है। खैर, सोते समय तिलक लगाना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बिस्तर छोड़ते समय सुबह दाईं तरफ से उठना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, सुबह उठने के बाद पहले धरती को स्पर्श करना चाहिए उसके बाद जमीन पर पैर रखें।
सूर्यास्त के 3 घंटे बाद सोने का शुभ समय होता है। शाम के समय सोना शुभ नहीं होता है। हमेशा सूर्यास्त के करीब 3 घंटे बाद ही सोना चाहिए।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, वास्तु शास्त्र और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है। इसकी सत्यता की गारंटी लेना संभव नहीं है।
यहां हमने जाना कि सोते समय वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ