हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज? तो आज ही खाना शुरु करें ये 4 चीजें


By Ritesh Mishra28, Dec 2024 11:33 AMnaidunia.com

अगर आपको भी उठते या बैठते समय घुटनों और कूल्हों की हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है तो घबराएं नहीं, आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे कि हड्डियों से कट-कट की आवाज क्यों आती है और इससे छुटकारा कैसे पाएं?

जोड़ों से क्यों आती है आवाज?

जोड़ों से आने वाली आवाज क्रेपिटस कहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जोड़ों के अंदर रहने वाले द्रव में हवा के छोटे बुलबुले फूटते हैं। जिससे यह आवाज उत्पन्न होती है।

बच्चे या किशोर के हड्डियों से आवाज

अगर किसी बच्चे या किशोर के हड्डियों से कट-कट की आवाज आ रही है, लेकिन इसमें किसी प्रकार का दर्द नहीं है तो इसमें डरने की कोई बात नहीं है।

हड्डियों की आवाज से छुटकारा पाने के उपाय

अगर आपको अक्सर यह समस्या रहती है कि तो यह गठिया का या हड्डियों के जोड़ों में लुब्रिकेंट की कमी के कारण हो सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजों का शामिल करना चाहिए।

मेथी दाने

कट-कट की आवाज से छुटकारा पाने के लिए रात को आधा चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें और सुबह इस दाने को अच्छे से चबा कर खाएं। इससे हड्डियों के बीच एयर बबल्स की समस्या कम होने लगती है।

गुड़ और चने

कई बार ज्यादा उम्र के लोगों की हड्डियों से कट-कट की आवाज आती है। इसके कारण कई बार उन्हें दर्द का भी सामना करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए दिन में एक बार गुड़ के साथ भुने हुए चने खाना फायदेमंद माना जाता है।

दूध

कट-कट की आवाज से छुटकारा पाने के लिए रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध पीना फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है।

विटामिन-सी जरूरी

हड्डियों से आने वाली आजाव से छुटकारा पाने के लिए विटामिन-सी का सेवन शुरू करें। आप ठंड के समय दिन में संतरे का सेवन कर सकते हैं।

इन चीजों को डाइट में शामिल करने से हड्डियों से आने वाली कट-कट की आवाज में राहत मिलता है। इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पथरी के अलावा इन 4 समस्याओं में न खाएं पालक