घर परिवार में झगड़े होना बेहद आम बात हैं। आइए जानते हैं घर में घर में होने वाले झगड़े कम करने के उपाय।
घर में वास्तु दोष की दिक्कतों के चलते भी लड़ाई- झगड़े होते हैं। परिवार में सामंजस्य बनाए रखने के लिए झगड़े में एक पक्ष को झुकना भी जरूरी हैं।
घर में बेवजह होने वाले लड़ाई-झगड़े को रोकने के लिए अपनी खिड़की में क्रिस्टल की विंड चाइम लगाए। ऐसा करने से आपके घर में खुशहाली बनी रहेगा और लड़ाई-झगड़े भी कम होंगे।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक सेंधा नमक के उपयोग से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं। घर में होने वाले झगड़ों से छुटकारा पाने के लिए घर के कोने में सेंधा नमक का एक टुकड़ा रख दें।
हर एक महीने बाद घर के कोने से 1 सेंधा नमक के टुकड़े को बदल दें। ऐसा नियमित रूप से करने से परिवार के लोगों में लड़ाई-झगड़े कम होंगे।
कपूर के इस्तेमाल से आप घर के कलह-क्लेश को दूर कर सकते हैं। हफ्ते में एक दिन कपूर को गाय के घी में डुबोकर पीतल के बर्तन में जलाकर पूरे घर में उसका धुआं फैलाने से घर में शांति बनी रहती हैं।
चुटकी भर केसर को पानी में डालकर स्नान करें। इसके बाद मंदिर में पूजा पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहेगी और झगड़े कम होंगे।
घर के दरवाजों से बंद होते समय आवाज नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा घर की दीवारों को नीले, हरे और सफेद जैसे सुखदायक रंगों से पेंट कराएं।