नहीं निकलेगा शरीर से ज्यादा पसीना, बस कर लें ये काम


By Ritesh Mishra24, Apr 2025 06:00 AMnaidunia.com

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में शरीर से पसीना आना सामान्य बात है। शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए पसीना निकलना जरूरी है। शरीर से पसीना निकलने से बॉडी में मौजूद सारी गंदगी बाहर निकल जाती है और शरीर ठंडा रहता है।

पसीना आना बंद करने के लिए क्या करें?

शरीर से हद से ज्यादा पसीना आना सही नहीं है। कुछ लोगों के शरीर से काफी ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे शरीर से बदबू आती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से ज्यादा पसीने निकलने से छुटकारा मिलेगा।

योग करें

अगर आपको गर्मियों में काफी ज्यादा पसीना आता है तो योग को रोजाना अपने रूटीन में शामिल करें। इससे शरीर की नाड़ियों को शांत करने में मदद मिलती है, जिससे ज्यादा मात्रा में पसीना नहीं निकलता।

सूती वस्त्र पहने

पहने गर्मियों में शरीर से ज्यादा पसीना न निकले इसके लिए जरूरी है कि आप सूती वस्त्र पहने। यह शरीर के पसीने को तेजी से सोखता है।

तला-भुना न खाएं

गर्मियों के मौसम में तला-भुना खाने से बचना चाहिए। ऐसा खाना-खाने से शरीर के तापमान में बढ़ोतरी होती है, जिससे ज्यादा पसीना आता है।

चाय की जगह जूस पिएं

गर्मियों के मौसम में कॉफी या चाय पीने की जगह ताजा जूस पिएं। इससे शरीर का तापमान नियंत्रण में रहता है।

टेल्कम पाउडर लगाएं

गर्मियों के मौसम में अंडरआर्म्स और गर्दन पर टेल्कम पाउडर जरूर लगाना चाहिए। यह पसीने को सोखता है और गर्दन को फ्रेश रखने में मदद करता है।

नहीं निकलेगा शरीर से ज्यादा पसीना, बस कर लें ये काम। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

मेहनती लोगों में होती हैं ये 5 आदतें