कुछ लोगों सफर के दौरान रेल और बस में उल्टी करते है, जिसके कारण काफी परेशानियां होती है। ऐसी स्थिति में कपड़े खराब होने का भी डर होता है।
लेकिन उल्टी को रोकने के लिए आप सफर में इन चीजों को साथ रख सकते हैं। इसको खाने पर उल्टी से बचा जा सकता है और सफर को अच्छा बनाया जा सकता है।
सफर के दौरान साथ में नींबू को रखें। जब लगे कि उल्टी होने वाला है, तो नींबू को कटकर उसे चूस लें। ये नुस्खा उल्टी को रोक सकता है।
उल्टी को रोकने के लिए आप साथ में भुनी लौंग को भी रख सकते है। भुनी लौंग को चबाकर उल्टी की परेशानी से बचा जा सकता है।
उल्टी से बचने के लिए काला नमक भी कारगर होता है। उल्टी आने की स्थिति पर 1 गिलास पानी में एक चुटकी काला नमक मिलाकर पिएं।
सफर के दौरान उल्टी होता है, तो साथ में अदरक रखें। अदरक को मुंह में रखने से उल्टी से बचा जा सकता है।
डिहाइड्रेशन के कारण भी उल्टी के शिकार होते है, इसलिए सफर के दौरान भरपूर मात्रा में पानी पिया करें।
ट्रेवल के दौरान साथ में एक पेपरमिंट की बोतल को रखें। जब लगे की उल्टी होने वाली है, तो रुमाल में पेपरमिंट की 2-3 बूंद डालकर सूंघ लें।