बच्चे की हड्डियां मजबूत करने के उपाय


By Arbaaj24, Nov 2024 03:23 PMnaidunia.com

बच्चों की हेल्दी डाइट का ध्यान उनके पेरेंट्स को ही रखना पड़ता है, क्योंकि छोटी उम्र में उनको इन चीजों की जानकारी नहीं होती हैं।

हड्डियां मजबूत

अगर आपका बच्चा 5 साल का हो चुका है, तो उसकी डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए, ताकि उम्र के साथ ही हड्डियां भी मजबूत हो।

अंडा खिलाएं

बच्चे की हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना 1 उबला हुआ अंडा खाना चाहिए। अंडे में प्रोटीन और विटामिन-डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

बादाम खिलाएं

बच्चे को रोजाना 4-5 भिगो बादाम खिलाने चाहिए। बादाम में कैल्शियम भरपूर पाया जाता है। साथ ही, शारीरिक विकास में भी फायदेमंद होता है।

अंजीर खाएं

अंजीर का सेवन भी बच्चे के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना 1 अंजीर बच्चे को जरूर खिलाएं। दरअसल, अंजीर पोषक तत्व से भरपूर होता है।

दूध पिलाएं

कैल्शियम का सबसे अच्छा सोर्स दूध माना जाता है। इसलिए बच्चे को रोजाना सीमित मात्रा में दूध पिलाना चाहिए।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पेट की चर्बी घटाने वाला देसी ड्रिंक, चंद दिनों में दिख जाएगा असर