शुक्र ग्रह को बलवान करने के लिए क्या करें?


By Prakhar Pandey05, Jun 2024 03:35 PMnaidunia.com

धन और वैभव के स्वामी हैं शुक्र देव

शुक्र देव धन और वैभव के स्वामी माने जाते हैं, कुंडली में शुक्र ग्रह की मजबूती से सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

मान-सम्मान में वृद्धि

शुक्र ग्रह के मजबूत होने से खूब मान-सम्मान और तरक्की मिलती है, वहीं शुक्र ग्रह के कमजोर होने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

शुक्र की मजबूती के लिए क्या करें?

ज्योतिष में शुक्र देव को मजबूत करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, इन उपायों को करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और खूब यश मिलता है।

शुक्र की मजबूती के लिए हीरा धारण करें

कुंडली में शुक्र देव को मजबूत करने के लिए हीरा धारण करना चाहिए। अगर हीरा रत्न पहनना संभव न हो तो सिम्मा रत्न धारण कर सकते हैं।

इन चीजों का करें सेवन

शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए दूध,दही का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ ही चावल और चीनी का भी सेवन कर सकते हैं।

शुक्रवार के दिन करें व्रत का पालन

वहीं शुक्र ग्रह की मजबूती के लिए शुक्रवार के दिन व्रत का पालन करना चाहिए। शुक्रवार के दिन व्रत रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं।

11 या 21 शुक्रवार करें व्रत

व्रत का पालन 11 या 21 शुक्रवार करना चाहिए, ऐसा करने से कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है और जीवन में सफलता के योग बनते हैं।

इस मंत्र का करें जाप

शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करने चाहिए, इसके साथ ही पूजा करते समय ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः का जाप 5 या 11 बार करना चाहिए।

कुंडली में शुक्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए इन टिप्स का पालन करें। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

केतु का नक्षत्र परिर्वतन से इन राशियों के जीवन में आएगा अपार धन