शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जिस तरह से आयरन और पोषक तत्वों जैसे चीजों की आवश्यकता होती है, ठीक वैसे ही कैल्शियम की जरूरत होती है।
कैल्शियम एक मिनरल है, जो हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य और मजबूती जरूरी है। इसके साथ ब्लड क्लॉट और नर्वस सिस्टम में सुधार में भी सहायक है।
शरीर के लगभग 99 प्रतिशत कैल्शियम हड्डियों में जमा होता है और बाकी 1 प्रतिशत खून, मांसपेशियों और अन्य ऊतकों में पाया जाता है।
बता दें कि कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती है यानी इसकी कमी ऑस्टियोपोरोसिस नामक बीमारी का कारण बनती है।
कैल्शियम को पूरा करने के लिए हमें अपनी डाइट पर सही से ध्यान देना बेहद ही जरूरी है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैल्शियम को पूरा करने के लिए हमें अपनी डाइट पर सही से ध्यान देना बेहद ही जरूरी है। आइए उन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, कैल्शियम केवल दूध और डेयरी में नहीं बल्कि रोजाना खाए जाने वाले खाद्य पदार्थ में भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए आप हरे पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सरसों का साग, शलजम, केल, बोक चॉय, पालक आदि खाए।
कैल्शियम के मुख्य स्रोत दूध, बादाम, सोया, चावल का दूध, पनीर, दही, कैल्शियम फोर्टीफाइड संतरे का रस, विंटर स्क्वैश और हरी सोयाबीन खाएं।