सर्दियों में तुलसी की देखभाल कैसे करें?


By Arbaaj14, Nov 2024 05:03 PMnaidunia.com

सर्दी के मौसम में तुलसी के पौधे का ध्यान रखना जरूरी होता है वरना पौधा सूख सकता है। दरअसल, इस मौसम में हवा काफी ठंडी चलती है। आइए जानते हैं कि सर्दियों में तुलसी की देखभाल कैसे करें?

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा शुभ माना जाता है, क्योंकि इस पौधे पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास भी फैलता है।

गुनगुना पानी डालें

ठंडा पानी जैसे सेहत के लिए इस मौसम में खराब होता है ठीक उसी तरह तुलसी के लिए भी नुकसानदायक होता है। पानी हल्का गुनगुना करके पौधे में डालें।

ज्यादा पानी न दें

अगर आप तुलसी के पौधे में पानी दें रहे है, तो मात्रा का भी ध्यान रखें। सर्दियों में पौधे को कम पानी चाहिए होता है इसलिए ज्यादा पानी न डालें।

तुलसी को ढ़कें

सर्दियों में तुलसी का पौधा ठीक रखने के लिए उसे ढक भी सकते है। इसके लिए लाल चुनरी लें और तुलसी पर बांध दें। 

खाद डालें

तुलसी को हरा-भरा रखने के लिए उसमें समय-समय खाद भी डालते रहे। खाद पौधे को हरा-भरा बनाए रखता है।

इन टिप्स की मदद से तुलसी का पौधा सर्दी में सही रख सकते है। लाइफस्टाइल की खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट गर्म पानी में मिलाकर पिएं 1 चीज, गलने लगेगी चर्बी