Glowing Skin के लिए ऐसे लगाएं तुलसी का तेल


By Ritesh Mishra25, Mar 2025 10:42 AMnaidunia.com

तुलसी का पौधे आपनी आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। तुलसी का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए तुलसी का तेल

अगर आप नेचुरल तरीके से दमकती त्वचा पाना चाहते हैं, तो तुलसी के तेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसे लगाने के सही तरीके और फायदे।

चेहरे पर ऐसे लगाएं तुलसी का तेल

रात को सोने से पहले 2-3 बूंद तुलसी के तेल को नारियल तेल के साथ मिलाएं। इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। फिर इसे 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

तुलसी का तेल लगाने के फायदे

तुलसी के तेल को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से यह स्किन को डीप क्लीन करता है। साथ ही यह पिंपल्स को कम करने में सहायक है।

तुलसी के तेल को फेस पैक में मिलाएं

1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 2-3 बूंद तुलसी का तेल और गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

फेस पैक में तेल मिलाकर लगाने के फायदे

मुल्तानी मिट्टी में तुलसी का तेल मिलाकर लगाने से यह स्किन से ऑयल हटाने में मदद करता है और चेहरे का खोया निखार वापस लाता है।

तुलसी का तेल और एलोवेरा जेल के फायदे

चेहरे पर तुलसी का तेल और एलोवेरा जेल मिलाकर लगाना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल में 2 बूंद तुलसी का तेल मिलाएं। इसे सोने से पहले चेहरे पर लगाएं और रातभर के लिए छोड़ दें।

फिर इसे सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और नेचुरल चमक आती है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

एलोवेरा से घने बाल कैसे पाएं?