तेजपत्ता और शहद आपको कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। पेट की ऐंठन और कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो, तेजपत्ता और शहद को ऐसे इस्तेमाल करने से फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं कब्ज की समस्या में से कैसे कारगर है-
तेजपत्ता का इस्तेमाल हम चाय और खाने में करते हैं। यह हमारे लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन-ए और सी मौजूद होते हैं।
तेजपत्ता और शहद दोनों का इस्तेमाल इस प्रकार कर सकते हैं। पहले तेजपत्ता को गर्म पानी से धोएं और फिर इसे उबलने के लिए रख दें। फिर इसे गैस से उताकर 1 चम्मच शहद और नींबू मिलाएं। बाद में, इसे काढ़े के रूप में लें।
इस काढ़े को पीने कब्ज से राहत मिलती है और पाचन क्रिया सुधरती है। इसके अलावा, पेट की ऐंठन को भी दूर करता है।
बदलते मौसम में अक्सर इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसमें भी तेजपत्ता और शदह का काढ़ा काफी फायदेमंद होता है। चूंकि, यह विटामिन सी, ए और बी6 से भरपूर होता है।
तेजपत्ता में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्शन को दूर करते है और आपको हेल्दी रखते हैं।
तेजपत्ते के पानी को उबालकर पीने से स्टोन और किडनी से जुड़ी समस्याओं को फायदा मिलता है।
कब्ज में इन तरीको से करें तेजपत्ता और शहद का इस्तेमाल। हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहे NAIDUNIA.COM