शादी नहीं हो रही है? करें कपूर और लौंग का 1 उपाय


By Sahil19, Jan 2024 12:25 PMnaidunia.com

विवाह में बाधा आना

आपने सुना होगा कि जोड़ी ऊपर वाला बनाकर भेजता है। हालांकि, कुछ लोगों को धरती पर अपने जीवनसाथी की तलाश करने में कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

अपनाएं अचूक उपाय

शादी में बार-बार आ रही बाधाओं से कुछ लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। आज विवाह में हो रही देरी को दूर करने के असरदार उपायों की बात कर रहे हैं।

कपूर और लौंग

ज्योतिष में कपूर और लौंग दोनों को ही शुभ माना जाता है। इससे जुड़ा एक उपाय करने मात्र से आपके घर में शहनाई बज सकती है।

कैसे करें इस्तेमाल?

कपूर और लौंग को एक साथ जलाना शुभ होता है। इसके लिए 6 कपूर और 36 लौंग के टुकड़े लें। इसमें हल्दी और चावल भी मिलाएं।

देवी दुर्गा को आहुति दें

लौंग और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल देवी दुर्गा को आहुति देने के लिए करें। इस दौरान मां दुर्गा का पाठ करने से शादी जल्द हो सकती है।

शादी में आ रही बाधा होगी दूर

ज्योतिष में इस एक उपाय को चमत्कारी माना जाता है। मान्यता के अनुसार देवी दुर्गा की कृपा से विवाह में आ रहे व्यवधान दूर हो जाएंगे।

अमीर बनने का उपाय

सभी की इच्छा बेशुमार पैसा कमाने की होती है। इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए बेडरूम में सोते समय दो कपूर और लौंग जलाएं।

नकारात्मकता होगी दूर

घर में कपूर जलाने से घर की नकारात्मकता दूर हो सकती है। घर की सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए आरती के समय कपूर जलाया जाता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी के साथ मनी प्लांट लगाने से लाभ