आजकल की लाइफस्टाइल में लोग बालों की समस्या से अधिक परेशान हैं, लोग हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और डैंड्रफ आदि की भी समस्याएं होती हैं।
इन समस्याओं से राहत के लिए लोग उपाय भी करते हैं लेकिन ये उपाय कारगर नहीं होते हैं। ऐसे में नारियल के बारे में बताएंगे, यह बालों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
नारियल पोषक तत्वों से भरपूर है, नारियल में पोटैशियम, विटामिन-बी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।
बालों की अच्छी सेहत के लिए बालों में नारियल दूध लगाएं, इसे लगाने से रूखे और फ्रिजी बालों की समस्या से राहत मिलती है।
इसका इस्तेमाल बालों में करने से पोषण मिलता है और बालों को मजबूती मिलती है। इसके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलता है।
बालों की अच्छी सेहत के लिए नारियल दूध में शहद मिलाकर लगाएं, इसे बालों में थोड़ी देर के लिए लगाएं और फिर बालों को साफ करें। इससे बालों की ड्राइनेस दूर होती है।
वहीं अगर डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए नारियल के दूध में नींबू मिलाकर बालों में लगाएं, यह उपाय करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलेगा।
वहीं हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं तो नारियल दूध से बालों को धोएं, इससे बालों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत होते हैं।
बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए नारियल से जुड़े ये उपाय कर सकते हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.com