Coffee For Hair: कॉफी का ऐसे करें इस्तेमाल, बाल जड़ से होंगे मजबूत


By Sahil20, Oct 2023 10:00 PMnaidunia.com

हेयर केयर

बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए हेयर केयर जरूरी है। आप अपने हेयर केयर रूटीन में कॉफी को भी शामिल कर सकते हैं।

बालों के लिए कॉफी

कॉफी का प्रयोग ड्रिंक के तौर पर किया जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से बालों को मुलायम और चमकदार बनाया जा सकता है।

कॉफी में मिलाएं ये चीजें

कॉफी का हेयर मास्क तैयार करने के लिए इसमें कुछ नेचुरल चीजों को शामिल करना होगा। आइए जान लेते हैं कि कॉफी से कैसे हेयर पैक बना सकते हैं।

नारियल दूध और कॉफी

पेस्ट तैयार करने के लिए 1 चम्मच कॉफी, 2 चम्मच नारियल दूध लें। इस पेस्ट को आधे घंटे तक स्कैल्प पर लगाएं रखें। बालों की मजबूती के लिए कॉफी के इस पेस्ट का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉफी और एलोवेरा पैक

एक कटोरी लें और इसमें 1 चम्मच कॉफी, 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। इन दोनों चीजों से सिर की मसाज करें। ये पेस्ट बालों को खूबसूरत बनाने का काम करेगा।

कॉफी और ऑलिव ऑयल

हेयर मास्क तैयार करने के लिए एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालें। इसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिला लें। अब स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें। इस पैक की मदद से बाल हेल्दी हो जाएंगे।

दही और कॉफी

हेयर केयर रूटीन में आपको दही और कॉफी का पेस्ट भी शामिल कर लेना चाहिए। इन दोनों चीजों को मिलाकर सिर पर अप्लाई करें। इस मास्क को कम से कम आधे घंटे तक स्कैल्प पर लगाए रखें।

बालों को मिलेगा फायदा

कॉफी में कुछ नेचुरल चीजों को मिलाने से बेहतरीन हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। इसकी मदद से बालों से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सौंफ है कई स्किन समस्याओं का इलाज