बालों का रंग सफेद होने पर सबसे ज्यादा महिलाएं चिंतित होती हैं। सफेद बाल खूबसूरती को भी कम करते हैं। आज बात कर रहे हैं कि बालों को नेचुरल तरीके से काला कैसे किया जा सकता है।
सफेद बालों को काला करने के लिए कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करें। बालों का रंग काला करने के लिए 1 चम्मच कॉफी पाउडर काफी है।
सफेद बालों को काला करने की इच्छा पूरी करने के लिए कॉफी को पानी में मिलाकर लगाएं। आइए इसे लगाने की विधि जान लेते हैं।
सबसे पहले 2 कप पानी में कॉफी पाउडर डालकर उबाल लें। इसके बाद थोड़ी देर पानी को ठंडा होने के लिए रख दें।
कॉफी के पानी को आधे घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें। फिर समय पूरा होने के बाद बालों को साफ पानी से धो लें।
सवाल खड़ा होता है कि कॉफी का इस्तेमाल बालों पर कितनी बार करना चाहिए। एक्सपर्ट्स का मानना है कि हफ्ते में एक बार कॉफी का पानी बालों पर लगाना बेहतर होता है।
कॉफी के पानी का इस्तेमाल करने का असर आपको कुछ सप्ताह में ही देखने को मिल जाएगा। इसका प्रयोग करने से सिर पर सफेद बाल कम नजर आएंगे।
यहां दी गई सूचना केवल जानकारी के लिए है। इसे अपनाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।
सफेद बालों को काला करने के लिए कॉफी का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ