खीरा गर्मियों में सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। खीरा पोषक तत्व से भरपूर होता है।
खीरा खाने से सेहत तो स्वस्थ रहता ही है, लेकिन खीरे का इस्तेमाल इन तरीको से करके आप चेहरे पर निखार भी पा सकते है।
खीरा के फेस पैक आप त्वचा से दाग-धब्बे हटाने के लिए कर सकते है। खीरे को पीसकर उसका फेस पैक बनाएं और चेहरे पर कम से कम 10-15 मिनट तक लगाए।
चेहरे पर निखार पाने के लिए डेली डाइट में खीरे के जूस को भी शामिल कर सकते है। खीरे के जूस से चेहरे पर निखार आता है।
खीरे के रस को भी त्वचा पर लगाया जा सकता है। चेहरे पर रस को लगाने से स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनती है।
ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा के लिए आप खीरे को खाने के साथ सलाद के रूप में भी खा सकते है। खीरा खाने से शरीर भी हाइड्रेट रहता है।
चेहरे पर स्लाइस रखने से भी त्वचा को फायदे होता है। स्लाइस से त्वचा रिलैक्स फील करती है, साथ ही तनाव से भी मुक्ति मिलती है।