जीरा पाउडर का इस्तेमाल हम रोजाना खाने में करते हैं।इसके सेवन से पाचन क्रिया बिल्कुल सही रहता है।आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें।
जीरा का सेवन हम दो प्रकार से कर सकते हैं -साबुत और पाउडर। जीरा पाउडर को आप आसानी से अपने घरों में बना सकते हैं। थोड़ा जीरा आप तवा पर भून लें और इसे पीस लें।
इसका सेवन हम रोज़ कर सकते हैं। यह पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। इसे हम दही में मिलाकर खा सकते हैं। साथ ही, गर्म पानी में भी मिलाकर पी सकते हैं। आइए जानते हैं इसके अनेक फायदे
जीरे का इस्तेमाल आप वेट लॅास के लिए कर सकते हैं। इसे गर्म पानी में मिला लें। साथ ही, इसमे नींबू को भी मिलाएं। इसका सेवन नियमित रूप से करें।
जब आपको पेट दर्द की समस्या हो, तब गर्म पानी में जीरा पाउडर मिलाकर लें। आप चाहें तो फिर भुना जीरे का सेवन कर सकते हैं या भुना हुए जीरे को घी में मिलाकर पेट पर लगाएं। इस तरीके से भी जल्दी आराम मिलता है।
अपच की समस्या के लिए जीरा बहुत फायदेमंद है। जब भी इसकी समस्या होती है, तब जीरा पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पी लें। इससे अपच की समस्या से राहत मिलती है।
खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या अक्सर हो जाती है। ऐसे में छाछ में जीरा पाउडर मिलाकर पिएं। इससे पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है।
इन तरीको से करें जीरा पाउडर का इस्तेमाल। हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहे NAIDUNIA.COM