अगर आप अपने चेहरे को प्राकृतिक रूप से ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो आटे में इस 1 चीज को मिलाकर लगाने से फायदा मिल सकता है।
काम में व्यस्त होने के कारण आज कल लोग शरीर की देखभाल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में त्वचा बेजान हो गई है, तो इस घरेलू उपाय को अपना सकते हैं।
इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। जिससे चेहरा जवां नजर आता है।
कई बार ज्यादा धूप में जाने से चेहरे पर दाग-धब्बों की समस्या हो सकती है। ऐसे में आटे के साथ इसे मिलाकर लगाने से यह समस्या कम हो सकती है।
आटे में दही मिलाकर लगाने से त्वचा को निखारने और साफ करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, इससे डेड स्किन सेल्स को निकालने में भी मदद मिल सकती है।
इसे इस्तेमाल करने के लिए आटे में 1 चम्मच दही मिलाए और पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद साफ कर लें।
अगर आपको आटे और दही से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com