चेहरे से झाइयां होंगी कम, ऐसे करें दही का इस्तेमाल


By Ritesh Mishra29, Jan 2025 11:17 AMnaidunia.com

चेहरे पर झाइयां खूबसूरती को कम कर देती है। इसके कारण चेहरे पर दाग-धब्बे भी दिखने लगते हैं, जिससे स्किन डार्क नजर आती है।

चेहरे से झाइयां कैसे हटाए?

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए लोग तरह-तरह की ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके रिजल्ट्स नहीं दिखते। ऐसे में आज हम आपको जिद्दी झाइयों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताएंगे।

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए दही और हल्दी

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए आप दही और हल्दी के फेस पैक का सहारा लें सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच दही में 1 चुटकी हल्दी मिलाएं। इस फेस पैक को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा छोड़ दें, फिर गुनगुने पानी से धो लें।

झाइयां हटाने के लिए दही और नींबू

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए दही और नींबू काफी लाभदायक है। इसके लिए 2 चम्मच ताजा दही में 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं।

झाइयों को हटाने के लिए फेस पैक

चेहरे से झाइयों को हटाने के लिए दही और बेसन के फेस पैक को चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच बेसन मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट सूखने दें।

झाइयों के लिए दही और शहद का मास्क

चेहरे से झाइयों को कम करने के लिए आप दही और शहद का मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच शहद मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।

झाइयां हटाने के लिए हाइड्रेशन

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए दही और आलू

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए दही और आलू का रस आपके काम आ सकता है। इसके लिए 2 चम्मच दही में 1 चम्मच आलू का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरे को धो लें।

इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

O- ब्लड ग्रुप के लोगों में होती हैं ये 5 खासियत