बालों के झड़ने की परेशानी आम बन चुकी है। अच्छे से देखभाल न करने के अलावा बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है।
हेयर फॉल की परेशानी को दूर करने के लिए अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे को बालों पर कई तरीके से अप्लाई किया जा सकता है।
बालों को झड़ने से रोकने के लिए अंडों को फेंट कर लगाना सबसे बेस्ट होता है। इसके लिए दो अंडों को फेंट कर मिश्रण तैयार करें। इसका प्रयोग करने से बालों की मजबूती भी बढ़ती है।
हेयर फॉल को कम करने के लिए आप अंडे में जैतून का तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके अलावा इसका हेयर मास्क भी लगा सकते हैं।
एलोवेरा में अंडे को भी शामिल करके लगाने से बालों को डबल फायदा होता है। इसे अप्लाई करने के लिए दो अंडों को फेंट लें और उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें।
एलोवेरा में अंडे को भी शामिल करके लगाने से बालों को डबल फायदा होता है। इसे अप्लाई करने के लिए दो अंडों को फेंट लें और उसमें दो चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें।
अगर आप बालों में मेहंदी लगाते हैं तो उसमें अंडा भी शामिल कर लें। ऐसा करने से बालों का रूखापन दूर हो जाएगा।
बालों की मजबूती के लिए अंडे का सीरम भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक अंडा, एक चम्मच नारियल तेल और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। इस सीरम को नियमित स्कैल्प पर लगाएं।
घर में ही अंडे का शैम्पू भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक अंडा, चार बूंद पुदीने का तेल, एक चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा लें। इस सामग्री को ब्लेंडर की मदद से तैयार करें।