चावल के आटे से झाइयां कैसे कम करें?


By Sahil02, May 2024 08:00 AMnaidunia.com

स्किन केयर में चावल शामिल करें

गर्मियों के दिनों में त्वचा का ध्यान रखने के लिए स्किन केयर रूटीन में चावल को शामिल करें। इसका इस्तेमाल करने से चेहरे से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं।

चावल के आटे का करें इस्तेमाल

यदि आपके चेहरे पर झाइयां नजर आने लगी है तो त्वचा का ध्यान रखना शुरू कर दें। इसके लिए चावल के आटे का इस्तेमाल करें।

चावल के आटे का फेस पैक

चेहरे पर नजर आने वाली झाइयों को दूर करने के लिए चावल के आटे से फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

डार्क सर्कल की समस्या होगी दूर

लड़कियां डार्क सर्कल की वजह से भी परेशान रहती है। चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को हटाने के लिए आप चावल के आटे से तैयार फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

मुंहासे होंगे दूर

चावल के आटे में तेल को सोखने के गुण होते हैं। चेहरे पर जमा तेल की वजह से ही ऑयली स्किन की परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रूखी त्वचा से छुटकारा

गर्मियों के दिनों में आपकी स्किन रूखी रहती है तो चावल के आटे में गुलाब जल और घी मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट दिखेगा।

कैसे बनाएं चावल का फेस पैक?

चेहरे से झाइयां हटाने के लिए चावल के आटे में दूध की मलाई मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें।

चेहरा बनेगा चमकदार

चावल के आटे का फेस पैक लगाने से चेहरा चमकदार बन सकता है। बशर्ते इसके लिए चावल के आटे को चेहरे पर अच्छे से अप्लाई करना होगा। 

चावल का फेस पैक बनाने का तरीका यहां हमने जाना। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

शरीर में जिंक की कमी होने पर क्या होता है?