नमक और फिटकरी के उपाय कैसे करें?


By Ayushi Singh20, Jan 2025 11:47 AMnaidunia.com

नमक और फिटकरी का विशेष महत्व है, इन दोनों के उपाय करने से जीवन में सुख-शांति का वास होता है। आइए जानते हैं कि नमक और फिटकरी के उपाय कैसे करें-

सकारात्मक ऊर्जा का संचार

अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तो नमक और फिटकरी के उपाय करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दूर होता है वास्तुदोष

घर में वास्तु दोष के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो नमक का पोछा लगाएं और फिटकरी को मुख्य द्वार पर बांधे। इससे वास्तु दोष दूर होता है।

होता है धन लाभ

जीवन में धन से संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो नमक और फिटकरी को तिजोरी में रखें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

दूर होते हैं बुरे सपने

रात के सोते समय बुरे सपने आते हैं तो फिटकरी को सिरहाने के पास रखें। ऐसा करने से बुरे सपने नहीं आते हैं और तनाव भी दूर होता है।

मन होता है शांत

नमक और फिटकरी से मन शांत होता है और काम पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है। इससे दिमाग में सकारात्मक विचार आते हैं।

पूर्ण होते हैं कार्य

स्नान करने वाले पानी में नमक और फिटकरी डालकर स्नान करने से जीवन में अटके काम पूरे होते हैं। इससे शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

नमक और फिटकरी के उपाय ऐसे करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

भगवान विष्णु के प्रमुख 8 अवतारों के नाम