डाइट में पोषक तत्वों के अभाव में बाल उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं। खासकर महिलाएं बालों के सफेद होने पर ज्यादा परेशान हो जाती हैं।
बालों को नेचुरल तौर पर काला करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जान लेते हैं कि हल्दी को किन चीजों के साथ मिलाकर लगाने से बाल काले होते हैं।
सफेद बालों को काला बनाने के लिए हल्दी और चाय पत्ती की हेयर डाई तैयार करें। इसे आधा घंटे तक बालों पर लगाकर रखने के बाद धो लें।
यदि आप सफेद बालों को काला करना चाहती हैं तो हल्दी से हेयर स्प्रे तैयार कर लें। इसके लिए बाउल में एक कप पानी और थोड़ी हल्दी मिलाएं। इसमें आप थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं और इसे स्प्रे बोटल में स्टोर करें।
बालों को काला बनाने के लिए हल्दी और नारियल तेल का मिश्रण बनाएं। इससे बालों की मालिश करें और 20 मिनट तक स्कैल्प पर लगा रहने दें।
बालों को काला करने का सबसे असरदार उपाय है कि 1 चम्मच हल्दी, 2 चम्मच शहद और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल का मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को 15 से 20 मिनट के लिए बालों पर लगा रहने दें।
बालों को काला करने के लिए हल्दी और एलोवेरा का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसके लिए हल्दी और एलोवेरा का मिश्रण तैयार कर लें।
हल्दी का कई तरीकों से इस्तेमाल करने से सफेद बाल काले हो सकते हैं। बशर्ते आपको इन घरेलू उपायों को नियमित अपनाना होगा।
यहां हमने जाना कि हल्दी का इस्तेमाल करके बालों को काला कैसे बनाया जा सकता है। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ