किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है, गणेश जी की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है।
गणेश जी की पूजा विधि-विधान से करने पर मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता मिलती है तथा सौभाग्य में वृद्धि होती है।
गणेश जी को कुछ चीजें बेहद प्रिय हैं, ऐसे में उनकी पूजा करते समय ये खास चीजों को अर्पित कर सकते हैं। इन चीजों को अर्पित करने से गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है।
गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय हैं, इसलिए पूजा करते समय गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं। मोदक का भोग लगाने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
वहीं गणेश जी की पूजा में घी को जरूर शामिल करें, पूजा के लिए घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से रोग दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
गणेश जी को दूर्वा घास भी बेहद प्रिय होती है, इसलिए गणेश जी की पूजा करते समय उन्हें दूर्वा घास जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से सभी समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।
वहीं गणेश जी को सिंदूर भी बेहद प्रिय होता हैं, ऐसे में पूजा करते समय गणेश जी को सिंदूर का तिलक अवश्य लगाएं।
गणेश जी की पूजा करने से बुद्धि और विवेक का विकास होता है, इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
गणेश जी की पूजा करते समय इन चीजों को अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM