मां सरस्वती की पूजन करने से विद्या आती है और व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई में सफल होते हैं। आज हम आपको बताएंगे मां सरस्वती को कैसे प्रसन्न करें ?
माता सरस्वती को विद्या की देवी माना गया है। अगर आप जीवन में मन लगाकर पढ़ना चाहते है और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाना चाहते हैं तो मां-लक्ष्मी की आराधना जरूर करें।
सरस्वती माता की विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति में अज्ञान का अंधकार मिटता है और ज्ञान की बढ़ोतरी होती है। सरस्वती मां को प्रसन्न करने के लिए पढ़ने वाले बच्चे हमेशा अपनी पढ़ाई वाली जगह साफ-सुथरी रखें।
सरस्वती मां का आशीर्वाद पाने के लिए हर दिन पीले रंग का फूल चढ़ाकर सच्चे मन से माता की पूजा करें। पीली वस्तुएं मां को अति प्रिय होती है। ऐसा करने से वे शीघ्र ही प्रसन्न होंगी।
स्टडी रूम में माता सरस्वती की फोटो या मूर्ति लगानी चाहिए। पढ़ाई से पहले एक बार बच्चे मां शारदा का अवश्य ध्यान कर लें। ऐसा करने से कठिन से कठिन परीक्षा की पढ़ाई में मन लगने लगेगा।
पूजा के दौरान माता सरस्वती को केसर या पीला चंदन लगाना चाहिए। माता को अर्पण करने के बाद अपने माथे पर भी इस तिलक को प्रसाद स्वरूप धारण करना चाहिए।
माता को प्रसन्न करने के लिए उनकी मनपसंद केसर पेड़े या कोई भी पीले रंग की मिठाई चढ़ाएं। इसके अलावा उन्हें केले का भोग भी लगाएं।
माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ से भी ज्यादा जरूरी हैं कि आप मन लगाकर इमानदारी से पढ़ाई करें। क्योंकि किस्मत भी हमेशा मेहनती लोगों का साथ देती हैं।