केएल राहुल के लिए साल 2023 काफी खास रहा है। लंबे समय से आलोचना झेल रहे केएल राहुल ने अपने बल्ले से दमदार जवाब दिया था।
साल 2023 में केएल राहुल ने कमबैक के बाद से जमकर रन बनाए थे। चोट के पहले केएल को उनकी खराब फॉर्म के लिए काफी ज्यादा ट्रोल होना पड़ा था।
वापसी के बाद मौका मिलने पर केएल ने कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ शतक मारा था। केएल ने 104.72 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए थे।
विश्व कप 2023 में नीदरलैंड के खिलाफ राहुल ने 102 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में केएल ने 64 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 102 रन बनाए थे।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में केएल ने 101 रनों की पारी खेली थी। भारत भले ही दक्षिण अफ्रीका के हाथों मैच हार गया हो, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ओवरसीज में शतक मार के केएल ने व्यक्तिगत कीर्तिमान रचा है।
2023 में केएल राहुल ने साल 2023 में वनडे में 2 शतक और 7 अर्धशतकों की मदद से 1060 रन बनाए थे। 2023 में केएल चौथे हाईएस्ट स्कोरर रहे है।
भारत की तरफ से 2023 में 1000 रन बनाने के मामले केएल राहुल के अलावा विराट कोहली, शुभमन गिल और रोहित शर्मा भी यह कारनामा कर चुके है।
केएल ने 2023 में न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशी धरती पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रीलंका से लेकर दक्षिण अफ्रीका तक केएल ने हर जमीन पर रन बनाए है।