लोग अपने घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए बालकनी में ज्यादातर मनी प्लांट लगा देते हैं। लेकीन, इसे सिर्फ बालकनी में ही नहीं बल्कि अपने घर के बाथरूम में भी लगा सकते हैं।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि जब बाथरूम में हम मनी प्लांट लगाते हैं, तो यह लाभदायक माना जाता है। आइए इससे मिलने वाले लाभ के बारे में जानते हैं।
घर के लिए मनी प्लांट एक ऐसा पौधा होता है, जिसे बाथरूम में लगाने से हवा में मौजूद विषैले तत्वों को अवशोषित करता है, जैसे कि फॉर्मेलडेहाइड, बेंजीन और ट्राईक्लोरोथिलिन को हटाकर वायु की गुणवत्ता को बढ़ता है।
नमी को अवशोषित करने का गुण मनी प्लांट के पास होता है। इसे लगाने से बाथरूम में फफूंद की समस्या नहीं होगी। यह काफी लाभदायक माना जाता है।
मनी प्लांट की हरी भरी पत्तियां आसपास के वातावरण को हरा भरा बनाए रखता है। इसे बालकनी में लटकाने से वहां की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।
बाथरूम में मनी प्लांट से मूड हमेशा अच्छा रहता है। आप रिलैक्स रहते हैं और कभी नेगेटिव थॉट्स मन में नहीं आते हैं। ऐसे में तनाव कम होती है।
मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है जिसका देखभाल कम करना पड़ता है। इसके लिए ज्यादा धूप और पानी की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में इसे बाथरूम में आसानी से रख सकते हैं।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।