भगवान विष्णु को गुरुवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन देवगुरु बृहस्पति की भी उपासना की जाती है।
कुंडली में गुरु मजबूत रहने से व्यक्ति को सुख, ऐश्वर्य, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। अविवाहितों की जल्द शादी होती है।
गुरुवार के दिन तिजोरी में कुछ चीजों को रखने से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। भगवान विष्णु की कृपा मिलती है।
गुरुवार को पूजा का नारियल तिजोरी में रखने से महादेव संग माता पार्वती प्रसन्न होते हैं और धन, दौलत, ऐश्वर्य और शोहरत की कामना पूरी होती है।
गुरुवार को हरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के बाद पुष्प को तिजोरी में रख दें। इससे तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
सत्यनारायण भगवान की पूजा की बाद अर्पित की गई सुपारी को तिजोरी में रखने से धन की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी खुद तिजोरी में विराजती हैं।
तिजोरी में लाल वस्त्र रखना शुभ होता है। पूजा में कलश के नीचे लाल वस्त्र बिछा दें। अब विधिवत कलश की पूजा करें। घर में धन का आगमन होता है।