भीष्म पितामह ने बताया पति-पत्नी का एक थाली में खाना शुभ या अशुभ?


By Ram Janam Chauhan06, Mar 2025 06:27 PMnaidunia.com

भीष्म पितामह ने महाभारत में शादी-शुदा जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातों को बताया है। ऐसे में आज हम बताएंगे कि पति-पत्नि को एक थाली में खाना शुभ होता या अशुभ-

शादी-शुदा जीवन होता है प्रभावित

भीष्म पितामह के अनुसार, पति-पत्नि एक थाली में भोजन करते हैं, तो इनकी शादी-शुदा जीवन प्रभावित हो सकती है।

एक थाली में खाना शुभ या अशुभ

माना जाता है कि पति-पत्नि अगर एक थाली में खाते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। हालांकि, यह आदत प्रेम बढ़ा सकता है, लेकिन ऐसा करने से बचें।

मान-सम्मान की हानि

अगर पति-पत्नि एक थाली में भोजन करते हैं, तो घर के बड़े और समाज के सामने इसे ठीक नहीं माना जाता है। इसलिए, ऐसा करने से मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

राहु का प्रभाव होना

माना जाता है कि पति-पत्नि एक थाली में खाते हैं, तो इससे उनके जीवन में राहु का प्रभाव पड़ सकता हैं। इसलिए, एक थाली में खाने से बचना चाहिए।

स्वाच्छता का प्रतीक

एक थाली में खाने से भोजन अशुद्ध हो सकता है, जिससे सेहत पर बुरा प्रभाव हो सकता है। इसलिए, पति-पत्नि को एक थाली में भोजन नहीं करना चाहिए।

अलग थाली में खाने का महत्व

पति-पत्नि अलग-अलग थाली में भोजन करते हैं, तो यह सम्मान की भावना को दर्शाता है। साथ ही, इसे अनुशासन का प्रतीक माना जाता है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

लाल मिर्च का टोटके कैसे करें?