पत्नी की लंबी उम्र के लिए पति रखें यह व्रत


By Arbaaj22, May 2024 12:06 PMnaidunia.com

पत्नी की लंबी उम्र

क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी व्रत होता है, जो पति को अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए रखना होता है। आइए इस व्रत के बारे में जानते है।

पुरुषों का करवा चौथ

करवा चौथ का व्रत सभी को पता है, जोकि महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, लेकिन पुरुषों का भी करवाचौथ होता है, जो पति व्रत रखता है।

अशून्य शयन व्रत

पत्नी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए पति अशून्य शयन व्रत रख सकते हैं। यह व्रत चातुर्मास में हर महीने पड़ने वाले कृष्ण पक्ष की द्वितीया को पड़ता है।

सरगी खाएं

अशून्य शयन व्रत को शुरू करने के लिए पहले आपको सुबह उठकर सरगी खानी होगी और पूरे दिन व्रत रखना होगा।

विष्णु और लक्ष्मी की पूजा

शाम को भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करें। इस दौरान “लक्ष्म्या न शून्यं वरद यथा ते शयनं सदा। शय्या ममाप्य शून्यास्तु तथात्र मधुसूदन“ मंत्र का जाप करें।

व्रत खत्म करें

मान्यताओं के अनुसार, शाम को चांद निकलने के बाद दही, चावल और फल का अर्घ्य चंद्रमा को चढ़ाएं। इसके बाद व्रत को खत्म करें। इस व्रत को रखने से पत्नी की लंबी उम्र होती है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

पत्नी की लंबी उम्र के लिए पति अशून्य शयन व्रत रखें। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

माथे पर रोजाना पीला तिलक लगाने के फायदे