Ind vs Aus: कोहली-केएल के अलावा क्या चिंता का सबब बनेगा मिडिल आर्डर?


By Prakhar Pandey09, Oct 2023 10:36 AMnaidunia.com

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वर्ल्ड कप के पांचवे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेटों से हरा दिया है। आइए जानते हैं मैच का विश्लेषण।

जीत से आगाज

भारत ने अपनी विश्वकप सफर की शुरुआत जीत के साथ की है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को एमए चिदंबरम स्टेडियम में कोहली और केएल की पारियों के चलते 6 विकेटों से मात दे दी।

केएल और कोहली

केएल राहुल और किंग कोहली ने चौथे विकेट के लिए 167 रनों की पार्टनरशिप करके ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन ली। कोहली ने 85 और राहुल ने 97 रन की पारी खेली थी।

जल्द गिरे विकेट

ऑस्ट्रेलिया की धारदार गेंदबाजी के सामने भारत ने मात्र 2 रन के स्कोर पर जल्द 3 विकेट खो दिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 200 रनों का लक्ष्य दिया था।

डक पर तीन आउट

रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने पहले खेलते हुए शून्य के स्कोर पर आउट हुए थे। ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी के सामने भारत का मिडिल ऑर्डर पस्त नजर आया था।

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने 48 मैचों की 43 पारियों में 1801 रन बनाए है। अय्यर की बल्लेबाजी की जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वे शून्य के स्कोर पर आउट हो गए।

विश्लेषण

हर मैच में केएल और कोहली से उम्मीद करने के बजाय भारतीय टॉप आर्डर को आगे बढ़कर अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। एक्सपर्ट के मुताबिक, ईशान किशन मिडिल आर्डर में ज्यादा अच्छा परफॉर्म कर सकते है।

वर्ल्ड कप

विश्व कप उठाने के लिए भारतीय टीम को औसत से ऊपर का प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया से जीत के बावजूद भारत को आगे एक-एक कदम फूंक कर रखना चाहिए।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्रिकेट पर बनी हैं ये 7 फिल्में