ICC ODI Rankings: रैंकिंग में शामिल 3 भारतीय खिलाड़ी, बाबर टॉप पर


By Prakhar Pandey28, Oct 2023 12:49 PMnaidunia.com

बाबर आजम

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आईसीसी वनडे रैंकिंग में पिछले काफी समय से नंबर 1 पर मौजूद है। बाबर को रैंकिंग में 829 की रेटिंग मिली है।

शुभमन गिल

भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए साल 2023 काफी बेहतरीन रहा है। गिल ने अपने बल्ले से इतने रन बनाएं हैं कि वे 823 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

क्विंटन डी कॉक

साउथ अफ्रीका के शानदार ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक वर्ल्ड कप में लगातार अपने प्रदर्शन से छाए हुए है। इस समय डि कॉक 769 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

हेनरिक क्लासेन

विश्व कप में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से गेंदबाजों का बुरा हाल करने वाले हेनरिक क्लासेन भी इस सूची में 756 की रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर है।

डेविड वार्नर

ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। वार्नर 747 की रेटिंग के साथ पांचवे स्थान पर हैं।

विराट कोहली

चेज मास्टर विराट कोहली इस सूची में 747 की रेटिंग के साथ ही छठवें स्थान पर है। अपने करियर में कोहली सबसे लंबे समय तक इस सूची में टॉप पर भी रह चुके हैं।

हैरी टेक्टर

आयरलैंड के 23 वर्षीय युवा बल्लेबाज हैरी टेक्टर ने भी 2023 विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी से काफी इंप्रेस करने का काम किया है। हैरी 729 की रेटिंग के साथ सातवें पायदान पर हैं।

रोहित शर्मा

हिटमैन रोहित शर्मा आईसीसी वनडे रैंकिंग में आठवें पायदान पर है। रोहित को 725 की रेटिंग मिली हुई हैं।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

टीम इंडिया की मुश्किलों में इजाफा, हार्दिक पंड्या 3 मैचों से हुए आउट