T20 World Cup 2024 का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत बनाम पाकिस्तान


By Shivansh Shekhar06, Jan 2024 11:42 AMnaidunia.com

वर्ल्ड कप 2024 का आगाज

इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए सारी तैयारियां जोर जोर से की जा रही है। इस बार यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और यूएसए में आयोजित होगा।

जारी हुआ शेड्यूल

इसके लिए बीते शुक्रवार 5 जनवरी 2024 को शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इसमें भारत के साथ कुल 4 टीमें अपना मुकाबला खेलेगी।

कब है भारत-पाक?

अब दर्शकों के मन में यह सवाल चलने लगा है कि भारत और पाकिस्तान का मेगा मुकाबला कब है? बता दें कि 9 जून को दोनों टीमें न्यूयॉर्क में आमने सामने होंगी।

इस दिन से होगी शुरुआत

टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत 1 जून से होने वाली है और इसका फाइनल मैच 29 जून को खेला जाएगा। खिताबी मुकाबले के लिए बारबाडोस को चुना गया है।

टीम इंडिया पर नजर

आइए एक बार उन टीमों के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं जिनका सामना भारत से इस आईसीसी विश्व कप 2024 में होने वाला है।

टीम इंडिया पर नजर

आइए एक बार उन टीमों के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं जिनका सामना भारत से इस आईसीसी विश्व कप 2024 में होने वाला है।

भारत बनाम आयरलैंड

भारत का पहला मैच आयरलैंड से 5 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। बता दें कि इससे पहले भारत की टीम आयरलैंड से भिड़ चुकी हैं।

भारत बनाम अमेरिका

इस बार अमेरिका भी टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई हुआ है और वह अपना मुकाबला भारत के खिलाफ 12 जून को न्यूयॉर्क में ही खेलेगा।

भारत बनाम कनाडा

भारत अपने ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में कनाडा से भिड़ेगा। बता दें कि यह मुकाबला 15 जून को फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

हारे हुए मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने लगाया है सबसे ज्यादा शतक